मुजफ्फरपुर। शहर में अवैध पार्किंग के खिलाफ गुरुवार से ट्रैफिक थाने की पुलिस अभियान चलायेगी। इसकी शुरुआत कंपनीबाग रोड में डीएम आवास से पोस्ट ऑफिस मोड़ तक होगी। अभियान में ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ई-चालान मशीन लेकर निकलेंगे।
सड़क पर पार्क वाहनों की तस्वीर लेकर मशीन से उसी समय वाहन मालिक के मोबाइल पर ई-चालान की प्रति भेज दी जायेगी। चालान की एक कॉपी परिवहन विभाग को भी भेजी जायेगी।
