मुजफ्फरपुर के पारू में धार्मिकस्थल पर झंडा लगाने में 18 नामजद, पांच को पुलिस ने भेजा जेल

थाने क्षेत्र के एक गांव में धार्मिकस्थल पर झंडा लगा देने से उपजे तनाव के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में थानेदार ने अपने बयान पर 18 लोगों को नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने पांच नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

विदित हो कि तीन दिन पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव में धार्मिकस्थल पर झंडा लगा दिया गया था। इसका वीडियो भी बनाकर वायरल किया गया था। थानेदार राजेन्द्र साह ने बताया कि मामले में विकास कुमार, अंनत सिंह, रंजन कुमार, शुभम कुमार, ऋषभ कुमार, राहुल कुमार, अमन कुमार, सुमन कुमार, सिद्धू कुमार, राजकिशोर ठाकुर, संदीप कुमार, नरेश कुमार, प्रशांत कुमार, विकास कुमार, आशीष कुमार, अविनाश कुमार, राजीव कुमार, सिंटू कुमार को नामजद किया गया है। वहीं आरोपित विकास कुमार, रंजन कुमार, राजकिशोर ठाकुर, संदीप कुमार व सिद्धू कुमार को गिरफ्तार किया था जिसे जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *