मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित, कोई हुआ रद्द तो किसी का बदला रूट, यहां देखिए सभी प्रभावित ट्रेनों का शेड्यूल

पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल पर स्थित सराय व तुर्की स्टेशन पर नाॅन इन्टरलाॅक कार्य किया जाएगा। इसको लेकर रेलवे ने ब्लाॅक लिया है। इसमें मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहेगी। कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन, रि-शिड्यूलिंग किया जाएगा। रेलवे के परिचालन विभाग ने इस संबंध में देर शाम पत्र जारी किया है।

मार्ग परिवर्तन

  • नई दिल्ली से 18, 20, 22, 24 व 28 अप्रैल को चलने वाली 12554 नई दिल्ली-सहरसा सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बछवारा के रास्ते चलायी जायेगी।
  • टाटा नगर से 18, 19, 21, 22, 25, 26 व 28 अप्रैल, को चलने वाली 18181 टाटा नगर-थावे एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बछवारा-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर के रास्ते चलायी जायेगी।
  • बरौनी से 28 अप्रैल को चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बछवारा-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर के रास्ते चलायी जायेगी।
  • गोरखपुर से 28 अप्रैल को चलने वाली 15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बछवारा के रास्ते चलायी जायेगी।

रि-शिड्यूलिंग

  • जयनगर से 18, 20, 27 व 28 अप्रैल को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस जयनगर से 3 घंटा 30 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।
  • बरौनी से 18, 20, 22, 26 व 29 अप्रैल को चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस बरौनी से 3 घंटा रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।
  • बरौनी से 24 अप्रैल, 2022 को चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस बरौनी से 04 घंटा रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।
  • गोरखपुर से 19, 21, 23, 25 व 29 अप्रैल को चलने वाली 15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस गोरखपुर से 02 घंटा रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।
  • गोरखपुर से 24 अप्रैल, 2022 को चलने वाली 15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस गोरखपुर से 03 घंटा रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।
  • जयनगर से 22, 24, 26 एवं 29 अप्रैल, 2022 को चलने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस जयनगर से 03 घंटा 30 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।
Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *