पश्चिम बंगाल में मिला मुजफ्फरपुर से लापता छात्र, कॉपी खरीदने निकला था और हो गया था गायब

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी से लापता हुए छात्र का सुराग पश्चिम बंगाल में मिला है। उसे स्थानीय पुलिस ने अपने पास रखा है। पूछताछ करने के बाद वहां की पुलिस ने कांटी पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेने के लिए रवाना हो गए हैं। उसके आने के बाद पता लगेगा कि वह कैसे पश्चिम बंगाल पहुंच गया। बताया गया कि रोहित आनन्द (14) नौवीं कक्षा का छात्र है। उसके पिता अरुण कुमार कांटी के फतेहपुर में ही रहते हैं। मूल रूप से मोतीपुर के रहने वाले हैं। वे मवेशी के डॉक्टर हैं।

9 अप्रैल को रोहित अपने घर से कॉपी खरीदने की बात बोलकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। काफी देर होने पर परिजन चिंतित होकर खोजबीन करने लगे। चौक पर जाकर आसपास के दुकानदारों से जानकारी ली गयी। लेकिन, सभी ने अनभिज्ञता जताई। परिजन ने उसके दोस्तों और सभी रिश्तेदारों से संपर्क साधा। पर कहीं से उसके बारे में जानकारी नहीं मिली। अनहोनी की आशंका को लेकर वे लोग काफी डर गए। इसके बाद स्थानीय थाना में जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस छानबीन में जुटी थी। इसी दौरान उसके मिलने की खबर मिली।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *