बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक, संक्रमित मुर्गे-मुर्गियों और बत्तख को मारने का काम शुरू, 4 टीमों का हुआ गठन

सुपौल में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। सदर थाना के छपकाही गांव के कुछ वार्डों से लिए गए सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके बाद पशुपालन विभाग ने गुरुवार को गांव से 1 किमी की परिधि के मुर्गे मुर्गियों को नष्ट करने का काम शुरू कर दिया है। वहीं, 9 किमी परिधि के क्षेत्र की जांच भी शुरू कर दी गई है।

दरअसल, बीते 2 सप्ताह पहले छपकाही गांव के वार्ड 1 से लेकर 11 तक में कुछ मुर्गे-मुर्गियों और बत्तख की अचानक मौत होने लगी थी। लोगों ने इस दौरान कई कौओं को भी मरा पाया था। इसके बाद पशुपालन की टीम ने गांव जाकर जांच की। पटना से आई टीम ने सभी संक्रमित पक्षियों का सैंपल लिया गया। इनकी जांच के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *