सतु और आम के टिकोले का भोग लगाकर की पूजा, घर और मंदिरों में धूमधाम से मनी सतुआनी

सतुआनी पर्व पर गुरुवार को लोगों ने घरों व मंदिरों में देवी-देवताओं को सतु व आम के टिकोले का भोग लगाकर पूजा-अर्चना की गई। इसको लेकर गांव से लेकर शहर में काफी उत्साह देखा गया।

सतुआनी को लेकर शहर के मक्खन साह चौक स्थित बाबा गौरेश्वर नाथ मंदिर मे देवी-देवताओं को सतु और आम के टीकोला चढाया गया। पंडित सुधीर झा ने षोडशोपचार पूजन कर देवताओं का भोग लगाया और विश्व कल्याण की कामना की। आचार्य पंडित अजय झा ने बताया कि सूर्य मीन से मेष राशि में प्रवेश कर गए हैं। मेष संक्रांति प्रारंभ हो गयी है। साथ ही उत्तरायण सूर्य की आधी परिक्रमा पूरी हो गई है। खरमास समाप्त हो गया है। शुक्रवार से लग्न शुरू हो जाएगा। मौके पर साहूपोखर पूजा समिति संयोजक प्रभात कुमार, पंडित राकेश तिवारी, पंडित रमण मिश्रा भी थे।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *