जंक्शन के प्लेटफॉर्म एक पर गुरुवार को गोंदिया एक्सप्रेस से उतरे खगड़िया के नगर थाना के हाजीपुर निवासी मो. सज्जाद साकिब को 155 ट्रेटा पैक और छह बोतल विदेशी शराब के साथ दबोचा गया।
प्लेटफार्म एक के ही पूर्वी ओवरब्रिज से एक युवक को चार बोतल विदेशी शराब के साथ दबोचा गया। उसकी पहचान दरभंगा के जाले थाना के जोगियारा निवासी राम कामती के रूप में हुई। इसकी जानकारी जीआरपी प्रभारी दिनेश साहू ने दी है। उन्होंने बताया कि एक्साइज एक्ट में केस दर्ज किया है।
