क्यूआर कोड वाले एडमिट कार्ड को स्कैन कर छात्रों को केंद्र में मिलेगा प्रवेश, फर्जी परीक्षार्थियों पर लगेगी लगाम

क्यूआर कोड वाले एडमिट कार्ड को स्कैन कर छात्रों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश मिलेगा। ऐसे में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में फर्जी एडमिट कार्ड पर परीक्षार्थी प्रवेश नहीं ले सकेंगे।

सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू हो रही है। सीबीएसई ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इन्हें स्कूलों को भेजे गए लिंक के माध्यम से ही डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके बाद इन्हें परीक्षार्थियों को जारी किया जा सकेगा। 26 अप्रैल से शुरू हो रहीं दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी एडमिट कार्ड पर क्यूआर कोड दिया गया है। इससे ही परीक्षार्थी की परीक्षा केंद्र पर पहचान होगी। परीक्षा केंद्र के गेट पर क्यूआर कोड वाले एडमिट कार्ड को स्कैन किया जाएगा, जिससे कोई भी फर्जी प्रवेश पत्र लेकर नहीं आ सकेगा।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *