मुजफ्फरपुर में अर्धन’गन हालत में किशोर का श’व मिलने से हड़कंप, झाड़ियों में फेंका हुआ था

मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में एक किशोर की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। उसका शव झाड़ियों में फेंका हुआ मिला। उसने शर्ट तो पहन रखा था पर पैंट नहीं था। अर्धनग्न हालत में उसकी लाश पड़ी हुई थी। गांव के ही कुछ लोगों ने झाड़ियों में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। इलाके में सनसनी फैल गयी।

घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना मिलने पर थानेदार शमीम अख्तर मौके पर पहुंचे। छानबीन शुरू की। मृतक की पहचान शिवहर जिले के तरियानी नरवारा के बिट्टू कुमार (17) के रूप में हुई है। वह सिवाईपट्टी में एक होटल में काम करता था और प्रतिदिन घर से आनाजाना करता था।

थानेदार ने बताया शरीर पर जख्म या मारपीट के निशान नहीं मिले हैं। गला दबाने का पता चल रहा है। गले पर रस्सी जैसे निशान दिख रहे हैं। विशेष पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही लगेगा। शव को मेडिकल भेज दिया गया है।

बिट्टू की हत्या की सूचना उसके परिजन को भी दे दी गयी है। उसके पिता जगन्नाथ सहनी समेत अन्य लोग मेडिकल आने के लिए घर से निकल चुके हैं। पुलिस का कहना है कि परिजन के आने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट होगा। अबतक की जांच में हत्या किस विवाद में हुई है। ये स्पष्ट नहीं हो सका है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *