अहियापुर थाना के मीनापुर रोड के झपहां में शुक्रवार की दोपहर आग लगने से 15 झोपड़ियां जल गईं। इसमें लाखों का नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों के काफी मशक्कत के बाद करीब आधा घंटा में आग पर काबू पाया गया।
इसमें एक मवेशी के जलने की भी बात सामने आयी है। इस संबंध में अग्निपीड़ितों ने थाना और फायर ब्रिगेड को सूचना नहीं दी है। अहियापुर थानेदार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जबतक पुलिस टीम पहुंची, आग बुझाई जा चुकी थी। फिलहाल, पीड़ितों ने नुकसान को लेकर आवेदन नहीं दिया है। इससे घटना का कारण पता नहीं चल सका है।
