शहर के इमलीचट्टी स्थित सरकारी बस स्टैंड परिसर से लोहा चोरी करते दो युवकों को स्टैंडकर्मियों ने दबोच लिया। इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई कर दी।
फिर उन्हें नगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल, दोनों से थाने पर पूछताछ की जा रही है। दोनों जूरनछपरा के रोड नंबर चार के रहने वाले हैं। इनमें से एक युवक तीन दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया है। वह लोहा चोरी के मामले में ही पकड़ा गया था। नगर थानेदार अनिल कुमार ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। सत्यापन भी किया जा रहा है। सत्यापन रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
