बोचहां चुनाव में BJP ने मान ली अपनी हार, RJD की जीत लगभग तय, कांग्रेस को NOTA से भी कम वोट

RJD प्रत्‍याशी अमर पासवान की जीत तय, BJP ने मानी हार, कांग्रेस को NOTA से भी कम वोट : 20वें राउंड तक का परिणाम, राजद- 66552, भाजपा-36781, वीआइपी- 21570, कांग्रेस- 1079, नोटा- 2366 : बिहार के मुजफ्फरपुर की बोचहां विधानसभा उपचुनाव (Bochaha Assembly Byelection) में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) बड़ी जीत की ओर अग्रसर है. अभी तक के रुझानों में आरजेडी की निर्णायक बढ़त पर पार्टी के सांसद मनोज झा (RJD Manoj Jha) ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने न्यूज़ 18 से बातचीत में कहा कि इस जीत के संकेत जमीन से पहले से मिल रहे थे. लालू यादव (Lalu Yadav) के निर्देश पर बहुत व्यापक वैचारिक राजनीतिक तब्दीलियां की गईं थी. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उसके कुछ संकेत बिहार विधान परिषद चुनाव में दिये थे. इसकी बढ़ोतरी अब दिख रही है.

मनोज झा ने कहा कि पूरे बिहार में जनादेश के दबाव को शासनादेश से दबा नहीं पाएंगे. बीजेपी और जेडीयू के लोगों के साथ ही मुकेश सहनी को भी अब महसूस करना चाहिए कि उनकी स्वाभाविक धारा आरजेडी है. उन्होंने कहा कि कहीं ऐसा न हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधायकों के साथ वैसा ही हो जैसा मुकेश सहनी के विधायकों के साथ हुआ था. सामाजिक न्याय और आर्थिक न्याय आरजेडी के रथ के दो पहिए हैं. बिहार में तेजस्वी यादव की तरफ युवा देख रहा है.

बता दें कि बोचहां विधानसभा सीट वीआईपी के विधायक मुसाफिर पासवान के निधन की वजह से खाली हुई थी. आरजेडी ने 12 अप्रैल को यहां हुए उपचुनाव में मुसाफिर पासवान के बेटे अमर पासवान को अपना उम्मीदवार बनाया था. जबकि एनडीए की तरफ से बीजेपी की बेबी कुमारी चुनाव मैदान में थीं. वहीं, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने पूर्व मंत्री रमई राम की पुत्री गीता देवी को यहां से चुनाव मैदान में खड़ा किया था.

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *