हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं, बोचहां में भाजपा की हार से मुकेश सहनी के चेहरे पर मुस्कान

हार कर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं!बोचहां से रुझानों में मुकेश सहनी की पार्टी तीसरे स्थान पर है.कह सकते हैं वीआईपी हार गई है.इन सबके बीच देखिए मुकेश सहनी हाथ पोंछते हुए सुकून की सांस ले रहे हैं..हारने का कोई गम नहीं और ना मलाल..रुझानों में बीजेपी को पिछड़ता देख खुश हो सकते है. 24 राउंड की मतगणना समाप्‍त हो चुकी है और अब सिर्फ एक दौर की ही काउंटिंग बाकी है. 24 दौर की मतगणना समाप्‍त होने के बाद आरजेडी प्रत्‍याशी अमर पासवान भाजपा की बेबी कुमारी से 34,744 मतों से आगे हैं.

जीत पर तेजस्‍वी यादव की पहली प्रतिक्रिया- जनता ने अहंकार को अकेले परास्‍त किया, तेजस्‍वी यादव ने जनता का किया धन्‍यवाद : बोचहां विधानसभा उपचुनाव में राजद की जीत पर पार्टी के नेता तेजस्‍वी यादव ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई एवं बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व विधि व्यवस्था से त्रस्त जनता ने डबल इंजन की सरकार तथा अवसरवादी NDA ठगबंधन में शामिल 4 दलों की जनविरोधी नीतियों व अहंकार को अकेले परास्त करने का न्यायप्रिय कार्य किया है.

आरजेडी प्रत्‍याशी से 30 हजार से ज्‍यादा मतों से आगे : बोचहां उपचुनाव की मतगणना लगातार जारी है. 21वें राउंड की काउंटिंग समाप्‍त हो चुकी है. आरजेडी प्रत्‍याशी भाजपा उम्‍मीदवार से 30 हजार से ज्‍यादा वोटों से आगे चल रहे हैं. वीआईपी उम्‍मीदवार गीता कुमारी तीसरे स्‍थान पर हैं.

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *