बिहार के बोचहा विधानसभा के उपचुनाव में राजद के अमर पासवान ने 36658 मतों से बीजेपी को हराया…

विधानसभा उपचुनाव में आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान ने शानदार जीत दर्ज की है। इस बड़ी जीत को लेकर जहां आरजेडी का शीर्ष नेतृत्व गदगद है वहीं कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।अमर कुमार पासवान ने भाजपा की बेबी कुमारी को बड़े अंतर से हरा दिया है। मुकेश सहनी की पार्टी वीआइपी तीसरे स्थान पर रही। भाजपा का आधार वोट मिलने से आरजेडी को यह जीत हासिल हुई है। इस बड़ी जीत के लिए तेजस्वी यादव ने बोचहां की जनता को धन्यवाद दिया है।

25 राउंड की गिनती में आरजेडी के अमर कुमार पासवान को कुल 82,562 वोट मिले जबकि बीजेपी की बेबी कुमारी को कुल 45,909 वोट मिले। आरजेडी के अमर कुमार पासवान ने 36653 वोट से जीत हासिल की। वहीं मुकेश सहनी की पार्टी VIP की उम्मीदवार गीता कुमारी को 29,279 वोट मिले।

बोचहां में बड़ी जीत मिलने से गदगद तेजस्वी यादव ने बोचहां की जनता को जीत की बधाई दी है। तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा है कि बोचहां के जनता मालिकों को हार्दिक धन्यवाद। विधानसभा उपचुनाव में बेरोजगारी, महंगाई एवं बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व विधि व्यवस्था से त्रस्त जनता ने डबल इंजन सरकार तथा अवसरवादी NDA ठगबंधन में शामिल 4 दलों की जनविरोधी नीतियों व अहंकार को अकेले परास्त करने का न्यायप्रिय कार्य किया है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *