Muzaffarpur में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर परिवाद, तिरंगे के अपमान का लगा है आरोप

मुजफ्फरपुर के कोर्ट में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के ऊपर परिवाद दर्ज किया गया है।




बता दे की परिवाद में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भारतीय तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाया गया है।


परिवादी ने बताया कि पिछले दिनों यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की मृत्यु हो गई थी जिनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इसी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारतीय तिरंगा के उपर अपनी BJP पार्टी का झंडा रखा कर भारतीय तिरंगा का अपमान किया है।


बता दे की आचार्य चन्द्र किशोर परासर ने यह परिवार वाद दर्ज किया है। साथ ही साथ यह भी आरोप लगाया है कि जेपी नड्डा ने यह गलत नियत से किया ताकि समाज में गलत प्रभाव जाए।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *