मुजफ्फरपुर के दामुचक चौक पर टूटी पुलिया की हुई मरम्म्त, वाटर स्प्रिंकलर मशीन चढ़ने से टूटी थी पुलिया

मुजफ्फरपुर। दामुचक चौक पर शनिवार को पानी छिड़काव करने वाले टैंकर के चढ़ने से टूट चुकी पुलिया की रविवार को मरम्मत करायी गई है। नगर निगम की अभियंत्रण शाखा के कर्मियों ने पुलिया के टूटे स्लैब को नये सिरे से ढाल दिया है।

स्थानीय वार्ड पार्षद अजय ओझा ने पुलिया के मुहाने पर ही एक बिजली पोल को भी शिफ्ट कराने की मांग नगर आयुक्त से की है। पार्षद ने बातया कि पोल से यातायात अवरुद्ध हो रहा है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *