उपचुनाव में परिणाम से उत्साहित मुकेश सहनी, बोचहां पहुंच जमकर बांटे लड्डू और मनाया BJP की हार का जश्न

बोचहां उपचुनाव के परिणाम पर खुशी जताते हुए वीआईपी प्रमुख पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने रविवार को कर्णपुर उत्तरी के निषाद द्वार के पास कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू बांटे।

वीआईपी उम्मीदवार को मिले 18 प्रतिशत वोट को लेकर मतदाताओं का धन्यवाद दिया।

 

उन्होंने कहा कि बोचहां की जनता ने अहंकारी और लोकतंत्र के खिलाफ साजिश करने वाली पार्टी को सबक सिखाया है। बोचहां के परिणाम से उत्साह बढ़ा है। वीआईपी शुरू से ही अपनी नीतियों और मांगों को लेकर संघर्ष कर रही है। वीआईपी के लिए चुनाव जीतना या हारना मायने नहीं रखता। कहा कि चुनाव आते-जाते रहेंगे, लेकिन हम अपने नीतियों पर कायम रहेंगे। उन्होंने बोचहां के नवनिर्वाचित विधायक अमर पासवान को बधाई दी।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *