मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड के रामदयालुनगर व सराय स्टेशन के बीच 18 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान मुजफ्फरपुर होते हुए पाटलिपुत्र से दरभंगा के बीच चलने वाली 05266 सवारी गाड़ी 18 से 29 अप्रैल तक और दरभंगा से पाटलिपुत्र जाने वाली 05265 सवारी गाड़ी 19 से तीस अप्रैल तक रद्द रहेगी।
ब्लॉक के कारण नई दिल्ली से आने वाली वैशाली एक्सप्रेस 18, 20, 22, 24 व 28 अप्रैल को मुजफ्फरपुर के बदले शाहपुर पटोरी-बछवारा के रास्ते चलेगी। टाटा से थावे जाने वाली एक्सप्रेस 18, 19, 21, 22, 25, 26 व 28 अप्रैल को मुजफ्फरपुर के बदले शाहपुर पटोरी से चलेगी। बरौनी से गोंदिया जाने वाली एक्सप्रेस व गोरखपुर से हटिया जाने वाली मौर्य एक्सप्रेस 28 अप्रैल को मुजफ्फरपुर के बदले शाहपुर पटोरी से चलेगी, जबकि शहीद एक्सप्रेस अलग-अलग तिथियों पर जयनगर से विलंब से रवाना होगी। बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 18, 20, 22, 26 व 29 अप्रैल को बरौनी से तीन घंटे व 24 को चार घंटे देर से चलेगी। डाउन मौर्य एक्सप्रेस 21, 23, 25 व 29 अप्रैल को गोरखपुर से ढाई घंटे व 20 व 22 को एक घंटे व 24 को पौने चार घंटे देर से चलेगी।
