मुजफ्फरपुर जंक्शन पर मोबाइल चुराते रंगेहाथों पकड़ा पॉकेटमार, जमकर हुई धुनाई और फिर पुलिस को सौंपा

सीतामढ़ी से आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस में यात्री की जेब से मोबाइल चुराकर भाग रहे पॉकेटमार को यात्रियों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई कर दी।

घटना रविवार की सुबह जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर घटी।

 

पॉकेटमार ने जनरल बोगी में भीड़ के बीच एक यात्री की जेब से मोबाइल चुरा लिया। इसका आभास होने पर यात्री ने शोर मचाया। इसपर अन्य यात्रियों ने भाग रहे पॉकेटमार को दबोच लिया। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी की स्थिति मच गई। मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया। उसकी पहचान ब्रह्मपुरा थाना के गफूर बस्ती निवासी मो. नौशाद के रूप में हुई। रेल पुलिस ने आरोपित से मोबाइल बरामद कर यात्री को सौंप दिया। रेल थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि आरोपित पर नामजद एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *