मुज़फ़्फ़रपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। दरअसल, जिले के कांटी थाना क्षेत्र स्थित कांटी हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति पत्नी को रौंद डाला। घटना में दोनो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद लोगो की मौके पर भीड़ जुट गई। इसके बाद लोगो ने हंगामा शुरू कर दिया गया। जिससे हाइवे थोड़ी देर के लिए जाम हो गई। वहीं, लोगो ने मामले की जानकारी कांटी थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची कांटी पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की।
हंगामा कर रहे लोगो को किसी तरह शांत कराया। इसके बाद दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए skmch भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया गया कि दोनों मृतको में पखनाहा निवासी राजीव कुमार व शकुंतला देवी शामिल है। दोनों बाइक से कांटी की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद डाला। इसमे दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। वही, घटना की सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों में चीख पुकार मच गई।
इस मामले में मृतका शकुंतला देवी के भाई राकेश राम ने बताया कि दोनों बहन व बहनोई बाइक से कांटी की ओर से आ रहे थे। उनके पीछे एक ट्रक आ रही थी। कांटी ओवरब्रिज के समीप ट्रक ने ठोकर मार दिया। इसके बाद वह भागने लगा। घटना में दोनों की मौके पर मौत हो गई। इधर, पुलिस मृतकों के परिजनों का बयान दर्ज कराने की कवायद के जुट गई हैं। ताकि, आगे की कार्रवाई की जा सके। इधर, लोगो का कहना है कि कांटी में लगातार सड़क हादसे हो रहे है।
