अखाड़ाघाट में 42 करोड़ रुपये से पुराने पुल के समानांतर नये पुल के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का सर्वे शुरू हो गया है। 325 मीटर लंबे पुल को दोनों ओर से 350 मीटर लंबे पहुंच पथ से जोड़ा जाएगा।
इस पुल के निर्माण से अखाड़ाघाट में जाम की समस्या से निजात मिलेगा। साथ पुराने पुल पर लोड कम होगा। पुराने पुल के कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण दो साल पहले इसकी मरम्मत की गई थी। अब फिर से उत्तर दिशा में पुल और एप्रोच का ज्वाइंड धंस रहा है। ऐसे में ट्रैफिक लोड को देखते यहां नए पुल के निर्माण की कवायद शुरू की गई है। प्रोजेक्ट इंजीनियर ने बताया कि अखाड़ाघाट में पुराने पुल के समानांतर दूसरा पुल फोरलेन बनना है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद जिला प्रशासन के स्तर से हो रही है। जमीन का सर्वे किया जा रहा है।
