मुजफ्फरपुर में गर्मी ने पिछले 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, 40 के करीब पहुंचा पारा

गर्मी और उमस के बीच दिन के तापमान में रविवार को वृद्धि हुई है। उत्तर पश्चिमी हवा चलने से पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई।

दोपहर 12 से चार बजे तक पूरा जिला लू की चपेट में रहा। दिन का पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। पिछले 18 साल में रविवार का दिन सबसे अधिक गर्म रहा। 2005 के बाद 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। तेज धूप के बीच चल रही पछुआ हवा से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। सुबह नौ बजे से ही गर्म हवा चलने लगी थी। दोपहर 12 बजे से लू चलने से स्थिति काफी परेशान करने वाली हो गई थी। सड़कों पर पैदल या दो पहिया वाहन से चलना मुश्किल हो गया था। शाम पांच बजे के बाद शरीर जलाने वाली गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार कमोबश ऐसी स्थिति अगले दो से तीन दिनों तक रहने वाली है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्विद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि अगले दो तीन दिनों तक तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आस-पास रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री तक उतार-चढ़ाव रह सकता है।

वर्ष – अधिकतम – न्यूनतम

2022-39.8-20.5

2021-35.3-21.0

2020-35.3-20.4

2019- 36.0-20.0

2018- 36.6-18.5

2017- 31.4- 21.7

2016- 37.0-23.1

2015-35.6-21.1

2014-38.5-20.3

2013-34.-20.0

2012-36.3-19.5

2011- 36.4-24.6

2010-35.0-25.4

2009-38.7-24.4

2008-34.5-25.0

2007-37.5-25.2

2006-36.0-24.2

2005-38.6-24.2

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *