तापमान की मार से झड़ने लगे आम के टिकोले, किसान और व्यापारियों के माथे पर आई शिकन की लकीरें

मुजफ्फरपुर। शुरुआती गर्मी में ही अत्यधिक तापमान बढ़ने से आम के पेड़ गर्मी नहीं झेल पा रहे हैं, जिसके कारण धीरे-धीरे पेड़ से टिकोले गिरने शुरू हो गये हैं। इस स्थिति को देखकर किसान और व्यापारी दोनों की चिंता बढ़ने लगी है।

खासतौर पर मालदह, बंबई, कृष्णभोग, जर्दा, दशहरी आमों के टिकोले झड़ रहे हैं। ये सभी आम जून के पहले हफ्ते से तैयार होने लगते हैं। सहायक निदेशक पौधा संरक्षण विभाग राधेश्याम कुमार ने बताया कि आम के बाग में नमी बनाए रखना जरुरी है। पोटाश डीएपी या एनपीके पौधे से दूरी बनाकर 50 ग्राम से 150 ग्राम तक मिट्टी खोद कर डालें और उसमें सिंचाई करें। बागों में कीट व्याधि पर ध्यान देते रहें, जरूरत पड़ने पर छिड़काव करें।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *