Muzaffarpur में L.N मिश्रा कॉलेज के पीछे रेल ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव, 4 दिनों से थे लापता

मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना के भामाशाह नगर से चार दिनों से लापता एक अधेड़ का शव मंगलवार को मिला। उसका शव भगवानपुर में रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में पड़ा हुआ था। वहीं पर स्थित एक कॉलेज के कुछ छात्रों की नजर छत पर से लाश पर पड़ी। उनलोगों ने सदर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार रजक पहुंचे। छानबीन की गई। जिसमें मृतक की पहचान जगन्नाथ साह (49) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान की। फिर उनके बेटे रंजीत को इसकी सूचना दी गयी। परिजन ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रंजीत ने बताया कि वह फूल की दुकान लगाता है। उसके पिता भी कभी-कभी दुकान पर बैठते थे। हालांकि उनकी मानसिक स्थिति थोड़ी ठीक नहीं नहीं थी। वे पहले भी दो बार घर से लापता हो गए थे। फिर खुद ही दो-तीन दिन में वापस आ गए थे। इस बार भी शनिवार को अचानक से लापता हो गए। वे लोग मूल रूप से वैशाली जिले के महुआ के रहने वाले हैं। उनलोगों ने गांव में भी खोजबीन की। पर पता नहीं लगा। ये सोचकर चुप बैठ गए कि फिर खुद से वापस लौट आएंगे। लेकिन, अभी उनका लाश मिलने की जानकारी मिली है। कहा कि किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। आशंका जताई कि भटककर रेलवे ट्रैक पहुंच गए होंगे। जहां किसी सांप ने काट लिया होगा या किसी और कारण से मौत हुई होगी। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *