बड़ी खबर: वेस्टइंडीज के दिग्गज किरोन पोलार्ड ने सभी को चौंकाया, इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास का किया ऐलान, IPL में जारी रहेगा जलवा

वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट संन्यास की घोषणा कर दी है। वे IPL सहित दुनियाभर की टी-20 लीग खेलना जारी रखेंगे। पोलार्ड ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर संन्यास की जानकारी दी। पोलार्ड अभी IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं।

वेस्टइंडीज के लिए खेलने का गर्व
पोलार्ड ने कहा- मैंने काफी सोच-समझकर संन्यास का फैसला लिया है। कई कैरेबियंस युवाओं की तरह 10 साल की उम्र से मेरा भी सपना था कि मैं वेस्टइंडीज के लिए खेलूं। मुझे गर्व है कि मैं 15 साल तक टी-20 और वनडे में वेस्टइंडीज के लिए खेल सका।

101 टी-20 इंटरनेशनल और 123 वनडे खेल चुके
पोलार्ड ने अपने करियर में 101 टी-20 इंटरनेशनल और 123 वनडे मैचों में वेस्टइंडीज को रिप्रजेंट किया। वनडे में उन्होंने 26.01 की औसत से 2706 रन बनाए। इसमें 3 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं। टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने 25.30 की औसत से 1569 रन बनाए। इसमें 6 शतक शामिल हैं। पोलार्ड ने वनडे में 55 और टी-20 इंटरनेशनल में 42 विकेट भी लिए हैं।

2019 में मिली थी कप्तानी
पोलार्ड को 2019 में वेस्टइंडीज की वनडे और टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया। 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में वे कैरेबियन टीम के कप्तान भी थी। हालांकि, टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *