मुजफ्फरपुर में धंधेबाज के घर से भारी मात्रा में शराब जब्त, 4 धंधेबाज भी हुए गिरफ्तार

अहियापुर में धंधेबाज के घर से बुधवार को पुलिस ने भारी मात्रा में शराब जब्त की है। अहियापुर में तैनात एएलटीएफ की टीम ने स्थानीय थाने की पुलिस के सहयोग से शराब के साथ चार धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने रसुलपुर सालिम गांव के विनोद कुमार, विवेक कुमार, सूरज कुमार और अरविंद कुमार को दबोचा है। प्रभारी थानेदार रामविनय कुमार ने बताया कि सूरज और अरविंद के घर से शराब मिली है। 15 बोतल विदेशी शराब के साथ 20 टेट्रा पैक भी जब्त की गई हैं। आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इधर, नगर थाने की पुलिस ने मोतीझील के पांडेय गली से दो बोतल शराब के साथ दो डिलिवरी ब्वॉय को गिरफ्तार किया।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *