रेल पुलिस ने मुजफ्फरपुर जंक्शन पर 144 ट्रेटा पैकेट विदेशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। आरोपित सूरज दूबे यूपी के गोंडा जिले के तरबगंज के सिंगहा का निवासी है।
उसे पार्सल कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान रेल पुलिस ने आरोपित के पास से 144 पैकेट विदेशी शराब एवं एक मोबाइल बरामद किया है। मुजफ्फरपुर रेल थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। उसे जेल भेज दिया गया है। वह इसे यहां सप्लाई करने आया था। मामले में जांच शुरू की जा रही है।
