मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी के निर्माण से परेशानी होने पर करें शिकायत, यहां जानिए शिकायत के लिए क्या है मोबाइल नंबर

मुजफ्फरपुर। स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे निर्माण कार्य में खोदाई से यदि पाइप लाइन टूटता है या अन्य कोई परेशानी होती है इसके लिए दौड़ भाग करने की जरूरत नहीं है। स्मार्ट सिटी के एमडी सह नगर आयुक्त ने इसके लिए एक नोडल अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है।

उनके नंबर पर कॉल कर स्मार्ट सिटी से हो रहे निर्माण के कारण समस्या उत्पन्न होने पर अधिकारी से शिकायत कर सकते हैं। इसका तुरंत निदान होगा। नगर आयुक्त ने बताया कि शिकायत के लिए मोबाइल नंबर 8210887914 पर कॉल की जा सकती है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *