राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने गुरुवार को माड़ीपुर ओवरब्रिज के समीप मुजफ्फरपुर-मोतिहारी रेलखंड पर दो युवकों को दबोचा। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 48 शराब की बोतल और 36 केन वियर बरादम की गई।
दोनों को मौके से ही गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इधर, राजकीय रेल पुलिस थाना मुजफ्फरपुर के थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि एएलटीएफ ने दो धंधेबाजों के ट्रेन से मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचने की जानकारी दी थी। बताया था कि वे लोग ट्रेन से उतरकर मेनगेट की बजाए माड़ीपुर ओवरब्रिज की ओर से निकल सकते हैं। सूचना पर पहले से तैनात टीम ने यूपी के देवरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड 12 ढाला भीखमपुर रोड निवासी शुभम गुप्ता के पास से 48 बोतल विदेशी शराब बरामद की। बोचहां के चौमुख वार्ड दो निवासी मुकुल कुमार के पास से दो ब्रांड की 36 पीस केन वियर बरामद की। दोनों यूपी से खेप लेकर पहुंचे थे।
