मुजफ्फरपुर में टेंट हाउस कर्मी का श’व मिलने से मची सनसनी, पोखर में उपलाता मिला श’व, ह’त्या की आशंका जता रहे परिजन

मुज़फ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र स्तिथ शेरपुर इलाके में शुक्रवार को 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव पोखर से बरामद किया गया है। मृतक का शव पोखर में उपलाता देखा गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं, लोगों ने मामले की सूचना सदर थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को किसी तरह पोखर से बाहर निकाला।

मृतक की पहचान काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा विनोद प्रसाद गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक टेंट हाउस का काम करता था। गुरुवार सुबह वह काम करने के लिए घर से निकले थे। उसके बाद वह घर नहीं लौटे थे। वहीं, शुक्रवार को उनका शव पोखर से बरामद किया। इधर, सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। शव को पोखर से बाहर निकाल लिया गया है। छानबीन के बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए skmch भेजा गया है। मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है।

मृतक के हैं 3 बच्चे, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

घटना को लेकर मृतक के पिता रामजी साह ने बताया कि उनका पुत्र सदर थाना क्षेत्र के भिखनपुरा इलाके में टेंट हाउस का काम करता था। वह एक दिन पूर्व घर से सुबह 8 बजे काम पर निकला था। उसके बाद वह घर नहीं आया था। आज सूचना मिली कि उसकी मृत्यु हो गई है। उसका शव पोखर से बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि बेटे की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व हुई थी। 3 बच्चे है। उधर, मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *