मैट्रिक कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा 2022 की शुरुआत पांच मई से होगी। परीक्षा नौ मई तक चलेगी। इसके लिए बिहार बोर्ड प्रशासन ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। 22 अप्रैल से यह एडमिट कार्ड समिति की वेबसाइट http://secondary.biharboardonline.com पर उपलब्ध रहेगा। समिति की वेबसाइट से एडमिट कार्ड संबंधित स्कूलों के प्रधान डाउनलोड करेंगे। इसके बाद एडमिट कार्ड पर मुहर और हस्ताक्षर कर परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड दिया जाएगा।
एडमिट कार्ड सेंटअप परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को ही दिया जाएगा। अगर किसी विद्यालय के प्रधान द्वारा सेंटअप परीक्षा में अनुत्तीर्ण, अनुपस्थिति परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड जारी किया गया तो उसके लिए उन पर ही कार्रवाई होगी।
बोर्ड प्रशासन ने 28 अप्रैल तक बकाया शुल्क जमा करने की छूट दी है। परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यालय के प्रधान द्वारा जिन स्टूडेंट्स का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरा गया है, लेकिन ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया गया है या कम जमा किया गया है, तो वैसे स्टूडेंट्स का बकाया शुल्क 28 अप्रैल तक विद्यालय के प्रधान के माध्यम से जमा कर सकेंगे।
