मुजफ्फरपुर में चचेरे साले की शादी में गए बेटी व दामाद की जमकर पिटाई, लहूलुहान कर घर से भगाया

मुजफ्फरपुर में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे दामाद व बेटी की जमकर पिटाई कर दी गई। बीच बचाव करने पहुंची साली को भी पीट दिया गया। घटना जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र स्थित तरौरा गांव की है। पीड़ित दामाद अहियापुर थाना के पटियासा के रहने वाले विकास कुमार व उनकी पत्नी कविता देवी है। घटना के दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। वहीं, स्थानीय लोगों द्वारा किसी तरह बीच बचाव करने पर मामला शांत कराया गया।

 

घटना में दामाद बुरी तरह से घायल हो गया। जबकि, पत्नी को भी चोटें आई है। मामला शांत होने के बाद किसी तरह दंपती इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उनका इलाज किया गया। मामले में पीड़ित ने बताया कि वह अपने चचेरे साला के शादी में शामिल होने के लिए ससुराल गया था। ससुराल में रह रहे एक किरायेदार कोचिंग संचालक ने बेवजह गाली गलौज किया। विरोध करने पर जमकर मारपीट की। उसका साथ सास-ससुर ने भी दिया।

 

इसके बाद बेटी को भी धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया। आरोपी कोचिंग संचालक ने पत्नी से कहा यहां तुम्हारा कोई नहीं है। तुम यहां दोबारा मत आना। बताया कि बीच बचाव करने पहुंची साली की भी पिटाई किया। आरोप लगाया कि एक दिन पूर्व साले की शादी थी। शादी खत्म होने के बाद शुक्रवार को वह अपने घर लौट रहा था। वहां से लौटने के दौरान दोनों सास व ससुर से मिलने पहुंचे। इसी पर घर में रह रहे कोचिंग संचालक ने जमकर पिटाई कर दी।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *