मुजफ्फरपुर में साढ़े चार फीट का कोबरा निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू

मुजफ्फरपुर जिले के भगवानपुर में एक निर्माणाधीन मकान में कोबरा सांप निकला। जिससे इलाके में हड़कम्प मच गया। काफी संख्या में सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। सांप काफी विषैला था। आसपास के लोगों ने उसे भगाने का भी प्रयास किया। लेकिन, सांप फन निकालकर जमीन पर पटकने लगता था। जिससे लोग काफी डर गए थे।

सांप भी इधर-उधर भागकर जान बचाने का प्रयास कर रहा था। अफरातफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी गयी। कॉर्डिनेटर रजनीश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब एक घन्टे की कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा को पकड़ा गया।

टीम कॉर्डिनेटर ने बताया की यह सांप करीब साढ़े चार फीट का है। सूचना मिली थी कि डॉ. रीता चौधरी के निर्माणाधीन मकान में सांप निकला है। जिसे यहां पर आकर रेस्क्यू किया गया। यह मादा है। विषैले प्रजाति का कोबरा है। गर्मी अधिक होने के कारण यह ठंड की तलाश में यहां पर आकर छुप गया होगा। जिसे पकड़ लिया गया है। बता दें कि इससे पहले भी सदर थाना और सिर्किट हाउस में विषैला कोबरा निकल चुका है। जिसे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया था।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *