बढ़ती महंगाई ने बिगाड़ दिया किचन का बजट, आम से लेकर खास सभी लोगों की बढ़ीं मुश्किलें

महंगाई ने किचन का बजट बिगाड़ दिया है। महंगाई ने हर वर्ग के लोगों को प्रभावित किया है। हर कोई बढ़ती महंगाई से त्रस्त है। रसोई गैस व खाद्य सामग्री की कीमत बढऩे से घर का बजट बिगड़ चुका है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढऩे का असर दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली हर वस्तु पर पड़ा है। मनोविज्ञान की प्राध्यापिका डाॅ. सुनीता कुमारी ने बताया कि, महंगाई से परेशान जनता इससे राहत के लिए आशा भरी नजरों से सरकार की तरफ देख रही है। सरकार रसोई गैस पर लगाए जाने वाले टैक्स को कम करें एवं पेट्रोल-डीजल की कीमत को नियंत्रित करे। महंगाई को नहीं रोका गया तो लोग मानसिक रूप से भी बीमार हो जाएंगे।

बैंक में कार्यरत विजय लक्ष्मी का कहना है कि, तेजी से बढ़ती महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गरीब तबका ही नहीं संपन्न लोग भी महंगाई से परेशान हैं। खाद्य सामग्री, वस्त्र, निर्माण सामग्री, इलेक्ट्रोनिक्स समेत दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली हर वस्तु की कीमत काफी बढ़ गई है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत महंगाई बढ़ाने में काफी असरदार रही। बच्चों की पढ़ाई तक काफी महंगी हो गई है।

गृहिणी शालिनी चौधरी ने कहा कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ता है। खाद्य सामग्री समेत अन्य सामान की कीमत बढऩे से किचन का पूरा बजट गड़बड़ हो जाता है। पिछले कुछ दिनों से महंगाई जितनी तेजी से बढ़ी है, उससे समाज का हर तबका बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रोटी, कपड़ा व मकान का इंतजाम करने में लोगों का कलेजा मुंह को आ रहा है। लोगों की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। सरकार को जल्द से जल्द महंगाई को कम करना चाहिए।

आलू-प्याज प्रति किलो कीमत

2020 2021 2022

  • आलू 18-20 20-25- 10-14
  • प्याज 40-50 30-40 16-18
  • ब्रेड की दर रुपये में
  • सैंडविच ब्रेड (175 ग्राम) -15
  • सैंडविच ब्रेड (200 ग्राम) -18
  • सैंडविच ब्रेड ( 350 ग्राम)- 30
  • सैंडविच ब्रेड ( 400 ग्राम) 35
  • ब्राउन ब्रेड ( 400 ग्राम)- 40
  • मल्टीग्रेन (400 ग्राम)-40
  • मक्खन ब्रेड ( 450 ग्राम)-40
  • बन ( 70 ग्राम)-6
  • पाव (250 ग्राम)-22
  • फ्रूट ब्रेड (200 ग्राम)-20

साल 2021 के नवंबर में ब्रेड की दरों में संशोधन हुआ था। बता दें कि ब्रेड का वजन घटा कर दर बढ़ा दी गई है। 2020 नवंबर से 2021 नवंबर तक 175 ग्राम ब्रेड की पैकिंग 200 ग्राम में होती थी। उस समय कीमत 12 रुपये थी। 375 ग्राम की कीमत अभी 30 रुपये है जबकि 2020 में 400 ग्राम में वजन के साथ 24 रुपये में बिक्री हो रही थी।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *