ट्रैफिक ब्लॉक के कारण घंटों देर से मुजफ्फरपुर पहुंची ट्रेनें, जंक्शन पर फंसे रहे यात्री

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर ट्रैफिक ब्लॉक के कारण शुक्रवार को आधा दर्जन ट्रेनें पांच घंटे तक विलंब रहीं। इस कारण अप व डाउन ट्रेनों से यात्रा करने वाले सैकड़ों यात्री सुबह से लेकर देर शाम तक जंक्शन पर फंसे रहे।

गोरखपुर से हाटिया जाने वाली मौर्य एक्सप्रेस दोपहर दो बजे के बदले शाम छह बजे जंक्शन पर आयी। वहीं, सहरसा से नई दिल्ली जाने वाली क्लोन सुपर फास्ट एक्सप्रेस सुबह साढ़े नौ के बदले दोपहर ढाई बजे जंक्शन पर आयी। जयनगर से अमृतसर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस दोपहर पौने 12 बजे के बदले चार बजे जंक्शन पर आयी। कामख्या से चलकर उदयपुर सिटी जाने वाली कविगुरु एक्सप्रेस ढाई घंटे देर से आयी। ट्रेने विलंब होने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। यात्री सुबह से लेकर शाम तक ट्रेनों के इंतजार में प्लेटफॉर्म पर रुके रहे।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *