मुजफ्फरपुर के पांच हजार स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन फंसा, यहां जानिए क्या है वजह ?

स्थायी सिविल सर्जन की नियुक्ति नहीं होने से जिले के डॉक्टर सहित पांच हजार कर्मियों का वेतन फंस गया है। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि सीएस ही निकासी व व्ययन पदाधिकारी होते हैं।

अभी सीएस का पद प्रभार में चल रहा है। उन्हें निकासी व व्ययन पदाधिकारी नहीं बनाया गया है। इसलिए अप्रैल का वेतन रुक गया है। कर्मचारियों ने बताया कि इससे पहले मार्च का भी वेतन नहीं मिला है। वेतन के लिए आवंटन आ चुका है। सदर अस्पताल के एंबुलेंस कर्मियों ने भी बताया कि उन्हें भी छह महीने से वेतन नहीं मिला है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *