मुजफ्फरपुर पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपित देवर-ससुर को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

सदर पुलिस ने गुरुवार की रात नवविवाहिता की हत्या में आरोपित देवर व ससुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

वहीं, मुख्य आरोपित मृतका के पति कृष्णनंदन राय की तलाश में पुलिस छापेमारी में जुटी है।

थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि 28 मई 2019 को दहेज में गाड़ी व फर्नीचार की मांग को लेकर समस्तीपुर के रहीमपुर रुदौली निवासी उमेश राय की बेटी बंदना कुमारी की पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसमें पति कृष्णनंदन राय, देवर नवीन कुमार राय उर्फ नगीना राय, ससुर जयमंगल राय व सास पर एफआईआर दर्ज की गई थी। केस की आईओ दारोगा पूर्णिमा कुमारी ने छापेमारी की नवीन कुमार और जयमंगल राय को गिरफ्तार किया।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *