अच्छी खबर: मुजफ्फरपुर जिला स्कूल व चैपमैन स्कूल कैंपस में ओपन जिम का निर्माण शुरू, हफ्ते भर में बनकर हो जाएगा तैयार

शहरवासियों को घर के आसपास के खेल मैदानों के बाहर जॉगिंग व ओपन जिम की सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। शहर में तीनों जगहों पर बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सुबह और शाम इसका लाभ उठा सकेंगे।

शहर के मिठनपुरा स्थित जिला स्कूल खेल मैदान के बाहर, चैपमैन गर्ल्स हाईस्कूल परिसर और सिकंदरपुर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बाहरी परिसर में ओपन जिम का निर्माण शुरू किया गया है।

तीनों जगहों पर एक सप्ताह के अंदर ओपन जिम बनकर तैयार हो जाएगा। निर्माण पूर्ण होने के बाद ओपन जिम स्कूल प्रबंधन व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स संचालन कमेटी के हवाले कर दिया जाएगा। जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार ने बताया कि कला, संस्कृति व युवा विभाग ने खिलाड़ियों के साथ युवाओं व बुर्जुगों के फिटनेस के लिए यह कदम उठाया है। प्रत्येक सरकारी स्कूल परिसरों व खेल मैदानों के बाहर ओपन जिम बनाने की योजना है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *