दो पत्नियों को धोखा देकर तीसरी शादी करने मुजफ्फरपुर पहुंचा युवक, ग्रामीणों ने बनाया बंधक, जानिए कैसे हुआ खुलासा ?

मुजफ्फरपुर में दो पत्नियों को धोखा देकर तीसरी शादी करने पहुंचे युवक को दूसरी पत्नी ने पकड़ लिया। इसके बाद जमकर हल्ला हंगामा हुआ। हंगामा होने पर मामला सामने आया। जिसके बाद लोगों में लड़के व उसके परिजनों को बंधक बना लिया। घटना जिले के सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। मामला सामने आने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। वही, मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

बताया जा रहा है कि युवक व उसके परिजनों ने बिना किसी को बताए शादी तीसरी शादी तय कर ली थी। इसके बाद शनिवार को वे लोग बारात लेकर पहुंचे थे। इसकी भनक युवक के दूसरी पत्नी को लग गई। इसपर वह अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंच गई। इसके बाद उसने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। इसपर ग्रामीणों ने महिला से पूछताछ की। इसपर महिला ने शादी की तस्वीरों को ग्रामीणों के सामने रखा। तब जाकर शादी रोकी गई।

समस्तीपुर जिले में कर चुका है दो शादी, दूसरी पत्नी से है डेढ़ साल की बेटी
मामले में पीड़ित दूसरी पत्नी कंचन कुमारी ने बताया कि उसका घर समस्तीपुर जिले में है। जबकि, आरोपी पति समस्तीपुर जिले के उजियारपुर का रहने वाला पंकज कुमार है। उसने बताया कि उसकी पहली शादी दुबहा इलाके में हुई थी। पहली पत्नी से उसे संतान नही हुआ। इसके बाद वर्ष 2019 में उसने मुझसे शादी की। हम दोनों से एक बेटी हुई। शादी के बाद कुछ दिनों तक सब ठीक रहा। लेकिन, बाद में लगातार वह मारपीट करने लगा। रुपये की मांग करता था। वहीं आज छिपकर वह शादी करने पहुंचा था। जिसकी भनक उसे लग गई। इसपर वह मौके पर पहुंची। तब जाकर शादी रुकी। इधर, पीड़िता के पिता ने कहा कि शादी में डेढ़ लाख रुपये दिए थे। तब जाकर शादी हुई थी। पति उससे मारपीट करने लगा था। इसके बाद उसे मायके में छोड़ दिया था। जिसके बाद आज पता चला कि वह तीसरी शादी कर रहा है। जिसे रुकवाया गया है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *