मुजफ्फरपुर में बाइक को बचाने में पेड़ से जा टकराई कार, टक्कर के बाद भाग निकला बाइक सवार

मुजफ्फरपुर जिले के सरमस्तपुर चौक पर एक तेज रफ्तार बाइक को बचाने के क्रम में कार पेड़ से टकरा गई। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद बाइक लेकर युवक समस्तीपुर की तरफ भाग निकला। अफरातफरी का माहौल मच गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी। कार में चार लोग सवार थे।

उन सभी को बाहर निकाला गया। प्रारंभिक इलाज के सकरा PHC में भेजा गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार को जब्त कर लिया गया है। थानेदार सरोज कुमार ने बताया कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। आंशिक चोट लगी है। उन सभी के नाम पते का सत्यापन और बयान दर्ज करने की कवायद की जा रही है।

पुलिस छानबीन व पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि कार समस्तीपुर की तरफ से आ रही थी। जबकि बाइक मुजफ्फरपुर की तरफ से। बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में एक ट्रक को ओवरटेक कर निकला। इसी दौरान अचानक से सामने में कार आ गयी। कार चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए फौरन स्टेयरिंग घुमा दिया। इससे बाइक सवार युवक की जान बची। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि कार क्षरितग्रस्त हो गया और लोग जख्मी हो गए।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *