इंटर कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही है। इसके लिए जिले में तीन परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षा को लेकर डीईओ अब्दुस सलाम अंसारी ने रविवार को केन्द्राधीक्षकों को निर्देश जारी किया।
पहली पाली की परीक्षा 9.30 बजे से है। डीईओ ने कहा कि 9.20 के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी केन्द्राधीक्षक परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड और पेन के अलावा अन्य किसी चीज को लेकर परीक्षा हॉल में नहीं जाने देंगे। सभी परीक्षार्थियों के लिए मास्क और सेनिटाइजर अनिवार्य है।
