मुजफ्फरपुर में भीषण आगलगी से खेतों में रखा अनाज और भूसा जला, 10 लाख से अधिक की संपत्ति स्वाहा

मुजफ्फरपुर जिले में आग लगने की घटना नहीं थम रही है। जिले के गायघाट और कांटी प्रखंड में भी भीषण आग लगने की घटना घटी। इसमे करीब 12 घर जलकर राख हो गए। जबकि दो खेतों में रखे अनाज और भूसे भी जल गए। घटना कि सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम सम्बन्धित जगहों पर पहुंची। तब जाकर आग पर काबू पाया गया। करीब 10 लाख से अधिक की क्षति बताई जा रही है। इसमे जेवरात, कैश और कपड़े समेत अन्य सामान थे।

गायघाट प्रखण्ड के केवटसा पंचायत के मिश्रौली खेत में आग लगने से अफ़रा-तफरी का माहौल बन गया।स्थानीय किसानों द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया गया।

तेजी से फैलने लगी आग

आग की लपटें धीरे-धीरे फैलने लगी। सूचना के बाद मौके पर पहुचीं दकमल की गाड़ी और काफी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू पाया। करीब दो एकड़ से ज्यादा जमीन पर उपजे अनाज और भूसा आग की लपटों में जल गया। घटना से पीड़ित किसान का हाल बेहाल है। अशोक राय और मनोज राय का खेत मे रखा अनाज और भूसा जलकर राख हो गया।

नौ घर एक साथ जलकर राख

वहीं गायघाट के दहिला में भी आग लगने से करीब नौ घर जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। कांटी प्रखंड के गोदाई फुलकहाँ में भी तीन घर जल गए। इस भीषण आगजनी में 10 लाख से अधिक की क्षति हुई है। पुलिस भी बयान दर्ज करने में जुटी हुई है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *