पछुवा हवा ने बढ़ाई जिले में तपिश, 5 साल का रिकॉर्ड टूटा, लोगों से घरों में रहने की अपील

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता।

जिले में गर्मी का सितम जारी है। हर दिन गर्मी का रिकॉर्ड टूट रहा है। इस बार 25 अप्रैल का दिन पिछले पांच साल में सबसे गर्म रहा। इससे पूर्व 2016 में भी दिन का तापमान 39.5 डिग्री था।

हालांकि, पिछले 24 घंटे के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई।

अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन दिन का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। पछुआ हवा की रफ्तार में भी पिछले दिनों की तुलना में कम थी। फिर भी तेज धूप व 9.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ ने पूरे दिन तपिश बढ़ाए रखी। सड़कों पर निकलना काफी मुश्किल हो गया था।

शाम पांच बजे के बाद ही लोगों को राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री पहुंच सकता है। इस बीच तेज धूप के साथ पछुआ चलने की संभावना है, जिससे हीट वेब की स्थिति बनी रहेगी।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *