मुजफ्फरपुर पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, कहा- भाई-भाई में नफरत स्वाभाविक बात, RJD छोड़ना तेजप्रताप का निजी फैसला

मुजफ्फरपुर पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने RJD पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजद परिवारवादी पार्टी है। यहां भाई-भाई में नफरत होना। एक प्रकार से कहें तो स्वभाविक बात है। उन्होंने तेजप्रताप के पार्टी छोड़ने की बात की निजी मामला बताया। वहीं तेजप्रताप के BJP में इंट्री के सवाल पर कहा कि पहले वे पार्टी छोड़े तो सही। अभी तो सिर्फ छोड़ने की बात कही है। उन्होंने जहानाबाद में हुई हत्या पर भी दुख प्रकट किया। कहा कि कोई भी घटना निंदनीय होती है। जब NDA की सरकार नहीं थी तो अपराधी आसानी से अपराध करके बच जाता था। उसे संरक्षण मिलता था। लेकिन, नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन की सरकार है। अब अपराधियों पर कार्रवाई होती है। उन्हें सजा भी मिलती है।

बोचहां उपचुनाव में हार की करेंगे समीक्षा

उन्होंने कहा बोचहां उपचुनाव में हार हुई है। इसकी समीक्षा की जाएगी। किस स्तर पर चूक हुई है। समीक्षा के बाद बता दिया जाएगा। हम जीत और हार दोनों की समीक्षा करते हैं। जितने पर अधिक खुश नहीं होते हैं और हार पर उदास नहीं होते। हार-जीत तो लगा रहता है। इससे बहुत ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता है। भाजपा शून्य से शिखर तक के सिद्धांतों की राजनीति में संघर्षरत रही है। आगे भी हम इसी सिद्धान्त पर अपना अभियान जारी रखेंगे।

विश्व कीर्तिमान बनाने पर आभार प्रकट किया

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने एक साथ 78 हजार से अधिक तिरंगा झंडा फहराने पर जो विश्व कीर्तिमान बना है। उसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। बधाई देते हुए कहा कि इससे राष्ट्रभक्ति की भावना जागती है। भारत को आत्मनिर्भर और विश्व गुरु बनाने के ध्येय से भाजपा काम करती है। हम उस समय भी काम करते थे। जन हमारी न कहीं सरकार थी और न जनप्रतिनिधि थे। हम आज भी काम करते हैं और करते रहेंगे। मौके पर जिलाध्यक्ष रंजन कुमार और जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार मौजूद थे।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *