बेईमानों और अतिक्रमणकारियों पर निश्चित रूप से चलेगा बुलडोजर, मंत्री रामसूरत राय ने कहा- सबको खाली करवाएंगे

उत्तर प्रदेश और दिल्ली में बुलडोजर के बाद अब बिहार की बारी है। भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने साफ कर दिया है कि बिहार में अतिक्रमणकारियों और बेईमानों पर बुलडोजर निश्चित रूप से चलेगा। वे लोग जिन्होंने सरकार की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है। वे सचेत हो जाएं। जहां-जहां सरकारी जमीन पर कब्जा है। सबको खाली कराया जाएगा। इस दिशा में कार्य शुरू हो गया है। जिसका आदेश आ चुका है, वहां पर पहले फेज में मई के अंत तक अतिक्रमण खाली करा लिया जाएगा।

सरकार की जमीन बेईमानी करके, हड़प के जिन्होंने इमारत खड़ी की है। उन पर बुलडोजर चलना तय है। उन्होंने कहा कि दलित और महादलित तबके के लोगों के लिए पहले जमीन चिन्हित कर दी जाएगी। इसके बाद उनकी भी जमीन खाली कराई जाएगी। ताकि उनका पोषण हो सके। वे छत के नीचे रह पाएं। सरकार गरीबों का पूरी तरह से ख्याल रख रही है। आगे भी रखेगी। इसके अलावा किसी रोड की जमीन हो, किसी विभाग की जमीन हो और कोर्ट का आदेश आ चुका है तो उन जगहों को तुरंत खाली कराया जाएगा।

जीप सदस्य ने जताई आपत्ति

मड़वन क्षेत्र संख्या 22 से जिला परिषद सदस्य कुंदन कुमार ने इस पर आपत्ति जताई है। कहा कि सबसे ज्यादा धांधली तो राजस्व विभाग में है। मंत्री जी उसे पहले दुरुस्त करें। बाद में बुलडोजर चलाएं। बुलडोजर बाबा (योगी आदित्यनाथ) की नकल न करें। नहीं तो सकल खराब हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा राजस्व विभाग में करप्शन भरा हुआ है। उस सिस्टम को पहले ठीक करें।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *