गर्मी की तल्खी में बढ़ोतरी से जलस्तर में कमी आने लगी है। इससे चापाकल खराब भी होने लगे हैं। हालांकि, इसकी मरम्मत के लिए पीएचईडी ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 0621-3552758 पर कॉल करने पर विभाग का मरम्मत दल संबंधित जगह पर पहुंचेगा।
दल में शामिल मिस्त्री 48 घंटे के अंदर वहां पर पहुंच जाएंगे। खराब चापाकल की नि:शुल्क मरम्मत करेंगे।
