मुजफ्फरपुर के 2944 परीक्षार्थी देंगे मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा, 5 मई से 2 पालियों में होगी परीक्षा

मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता

मैट्रिक कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा में जिले में 2944 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पांच मई से आयोजित परीक्षा को लेकर टैगिंग स्कूलों की सूची बोर्ड की ओर से मंगलवार को जारी कर दी गई।

परीक्षा दो पालियों में होगी। जिले में मैट्रिक कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा को लेकर दो केन्द्र बनाए गए हैं।

जिला स्कूल और चैपमैन स्कूल में परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। बोर्ड ने निर्देश दिया है प्रैक्टिकल परीक्षा 29 और 30 अप्रैल को ले लेनी है। थ्योरी परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों का रोल शीट समेत अन्य सामग्री भेज दी गई है। डीईओ अब्दुस सलाम अंसारी ने बताया कि कॉपी सीधे परीक्षा केन्द्रों पर भेजी जाएगी। दो मई तक परीक्षा केन्द्र पर बोर्ड की ओर से कॉपी उपलब्ध करा दी जाएगी। बोर्ड ने निर्देश दिया है कि अगर किसी परीक्षार्थी की कॉपी में किसी प्रकार की त्रुटि है तो डाटा रहित कॉपी भी भेजी जा रही है। संबंधित रिपोर्ट तीन मई तक बोर्ड को उपलब्ध करा देना है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *