मुजफ्फरपुर। आरपीएसएफ की टीम ने मंगलवार को डाउन बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस से विदेशी शराब बरामद की। बरामद शराब 144 एमएल के टेट्रा पैक में थी। शराब एक बैग में थी। बैग ट्रेन के कोच संख्या डी चार के शौचालय के पास पड़ी थी।
आरपीएसएफ की टीम ने जब्त शराब रेल पुलिस को सौंप दी। थानेदार ने बताया कि अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
