मुजफ्फरपुर में गजब का फर्जीवाड़ा, सड़क बनी ही नहीं लेकिन 15 लाख की हो गई निकासी, डीडीसी ने दिए कार्रवाई के आदेश

मुजफ्फरपुर, जासं। बोचहां की विशुनपुर जगदीश पंचायत में मनरेगा से बनने वाली सड़क में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। पंचायत में सड़क के लिए स्वीकृत 15 लाख रुपये की निकासी कर ली गई।

जांच में यह बात सामने आई की सड़क बनी ही नहीं। मामला पकड़ में आने के बाद डीडीसी आशुतोष द्विवेदी ने कार्रवाई का आदेश दिया। इसके आलोक में कार्यक्रम पदाधिकारी ने बोचहां थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही राशि की वसूली को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है। मामले में दोषी पाए गए चार लोगों से राशि की वसूली की जा रही है।

बोचहां के कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 15 लाख 79 हजार रुपये से सड़क का निर्माण विशुनपुर पंचायत में होना था। तत्कालीन कार्यक्रम पदाधिकारी विनोद कुमार ङ्क्षसह, लेखापाल सतीश कुमार, पंचायत रोजगार सेवक हृदयानंद महतो एवं एजेंसी कात्यायनी इंटरप्राइजेज की पूनम पाठक मिलीभगत से राशि की निकासी कर ली गई।इस राशि से सड़क का निर्माण किया ही नहीं गया। जांच में फर्जीवाड़ा पकड़े जाने के बाद इन सभी से राशि की वसूली की कार्रवाई शुरू की गई। सभी से 3.20-3.20 लाख रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया गया है। कार्यक्रम पदाधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार यह राशि अब तक जमा नहीं की गई है।

मड़वन में सीओ ने आग से जली फसल का लिया जायजा

मड़वन। करजा थाना क्षेत्र के द्वारिकानाथपुर में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग में जली गेहूं की फसल का सीओ सतीश कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने क्षति का आकलन किया। वहीं किसानों से जानकारी ली। एसएमएस को-आर्डिनेटर ने किसानों को जले गेहूं के खेत में खड़ा करके फोटोग्राफी की। सीओ ने किसानों से कहा कि वे आवेदन दें। फसल क्षति मुआवजा के लिए कार्रवाई की जाएगी। मौके पर आरओ निहारिका, कर्मचारी दीपक कुमार, को-आर्डिनेटर उमेश गुप्ता, किसान सलाहकार राजेश कुमार, मुखिया रानी कुमारी सहित कई किसान थे।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *