मुजफ्फरपुर में भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट कार्यकर्ताओं की बैठक, 8 मई को पटना में होगा फ्रंट का सम्मेलन

मुजफ्फरपुर में भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार के आवास पर संपन्न हुआ । बैठक की अध्यक्षता फ्रंट के कांटी प्रखंड के अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि आज समय की मांग है की भूमिहार समाज आपसी कटुता समाप्त कर अपने आप को संगठित करें। उन्होंने कहा कि इस समाज का गौरवशाली अतीत रहा है । यह समाज आजादी की लड़ाई से लेकर बिहार के नवनिर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाई है। लेकिन आज कुछ कारणवश यह समाज मुख्यधारा से विमुख हो गया है।

हमारे समाज के युवा वर्ग अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से नहीं निभा पा रहे है, जिस वजह से समाज का अपेक्षित विकास नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि आप आपसी मतभेद भूले तथा एकजुट होकर अपने पूर्वजों के विरासत को फिर से स्थापित करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 8 मई का पटना का सम्मेलन समाज को नया रास्ता दिखाएगा। इसलिए उस सम्मेलन में हर परिवार की भागीदारी सुनिश्चित हो यह कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है । उन्होंने कहा कि यह समाज आगे भी “ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर” तथा जो राजनैतिक दल हमें सम्मान देगा हम उसका साथ देंगे । उन्होंने कहा कि हमें किसी भी दल या किसी भी वर्ग से अब परहेज नहीं है। बैठक में उपस्थित लोगों ने मुजफ्फरपुर से दो हजार से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का वचन दिया। फ्रंट के महामंत्री धर्मवीर शुक्ला ने कहा कि हमारे समाज की छोटी सी एकजुटता देश के राजनीतिक दलों को नए ढंग से सोचने पर मजबूर किया है । मौके पर बैठक को फ्रंट के नेता पूर्व मुखिया नंदकिशोर सिंह, पूर्व सरपंच मुन्ना ठाकुर, इंद्रमोहन झा ,साकेत रमन पांडे , मंकु पाठक, रमेश ठाकुर, रंजीत चौधरी ने सम्बोधित किया।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *